48 साल की उम्र में एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की पहली महिला प्रेमलता अग्रवाल Premlata Agrawal Biography

नाम प्रेमलता अग्रवाल 
जन्म १९६३  झारखण्ड 
राष्ट्रीयता भारतीय 
व्यवसाय पर्वतारोही 
Premlata Agrawal Biography

प्रेमलता अग्रवाल एक ऐसी पहली भारतीय महिला है जिन्होंने अपने ४८ साल की उम्र में माउंट एवेरेस्ट को पार किया था |

प्रेमलता अग्रवाल (जन्म: 1963) एक भारतीय महिला पर्वतारोही हैं, जिन्होने 20 मई, 2011 कों सुबह 9:35 बजे 48 साल की उम्र में 29,029 फुट की ऊंचाई पर पहुँचकर माउंट एवरेस्ट के शिखर कों छूने वाली प्रथम भारतीय महिला होने का गौरव हासिल किया। वहीं 50 वर्ष की उम्र में 23 मई, 2013 को उत्तरी अमेरिका के अलास्का के माउंट मैकेनले को फतह करके उन्होने नई उपलब्धि हासिल की। इस पर्वत शिखर पर चढ़ने वाली वे पहली भारतीय महिला हैं। सातों महाद्वीपों के शिखर पर चढ़ने वाली प्रेमलता एक कुशल गृहिणी हैं।

उन्होने ३५ बरस की उम्र के बाद पहली बार पर्वतारोहण से नाता जोड़ा। वर्ष 1984 में लगभग 29 साल की उम्र में एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला का गौरव हासिल करने वाली बछेंद्री पाल भी उनके अभियान की निगरानी कर रही थी। बछेंद्री के प्रोत्साहित किए जाने पर पर्वतारोहण सीखने वाली प्रेमलता अग्रवाल नेपाल की एशियन ट्रेकिंग कंपनी की देख रेख में मार्च के अंत में शुरू हुए इको एवरेस्ट अभियान 2011 के 22 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय दल का हिस्सा थीं। उन्होंने दार्जिलिंग से पर्वतारोहण की शिक्षा प्राप्त की है। वे झारखंड के जुगसलाई, जमशेदपुर की रहने वाली हैं।  इन्हें 2013 मे पद्म श्री दिया गया है।

यह पोस्ट भी जरुर पढ़े :-

प्रेमलता अग्रवाल माउंट एवरेस्ट पर कब चली थी?

2011

प्रेमलता कौन थी?

भारत की दिग्गज पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल को दुनिया के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने की उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बनने पर आज यहां सम्मानित किया गया। 50 वर्षीय प्रेमलता ने 23 मई 2013 को उत्तरी अमेरिका के अलास्का के माउंट मैकिनले को फतह करके यह उपलब्धि हासिल की।


झारखंड में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली महिला कौन है?

प्रेमलता अग्रवाल

Leave a Comment