मुलशी बांध की पुरी जानकरी Mulshi Dam Information In Hindi

Mulshi Dam Information In Hindi हॅलो ! इस पोस्ट में हम आपको मुलशी बांध के बारे में जानकारी देने वाले हैं। मुलशी बांध महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले में स्थित हैं। पुणे जिले के मुलशी तालुका में मुला नदी पर यह बांध स्थित हैं। मुलशी बांध के पानी का उपयोग पुणे जिले में सिंचाई के लिए किया जाता हैं। इसके अलावा इस बांध के पानी से जो बिजली निर्मिती की जाती हैं उसका उपयोग मुंबई शहर में किया जाता है। इस बांध को सिंचाई के उद्देश्य से ही बनवाया गया हैं।यह बांध 48.8 मी उंचा हैं और इस बांध की लंबाई 1533.38 मी हैं। मुलशी बांध के बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी पोस्ट अंत तक जरुर पढ़िए।

Mulshi Dam Information In Hindi

मुलशी बांध की पुरी जानकरी Mulshi Dam Information In Hindi

मुलशी बांध के बारे में जानकारी –

मुलशी बांध महाराष्ट्र राज्य में पुणे जिले के मुलशी तालुका में स्थित हैं। यह बांध 48.8 मी उंचा हैं और इस बांध की लंबाई 1533.38 मी हैं। मुलशी बांध के पानी का उपयोग पुणे जिले में सिंचाई के लिए किया जाता हैं। इसके अलावा इस बांध के पानी से जो बिजली निर्मिती की जाती हैं उसका उपयोग मुंबई शहर में किया जाता है। इस बांध को सिंचाई के उद्देश्य से ही बनवाया गया हैं। मुलशी बांध के पास आप झोपडी किराए पर लेकर आराम भी कर सकते हैं। कैंपिंग करने के लिए भी यह जगह बहुत अच्छी हैं। यह जगह बहते पानी, शुद्ध हवा और हरियाली के वजह से लोकप्रिय हैं। इस जगह पर विदेशी प्रवासी पक्षी भी आते हैं। उनके साथ आप फोटो भी खिच सकते हैं।

मुलशी बांध के आसपास घुमने के लिए जगह –

  • मुलशी झील –

मुलशी झील यह मुलशी बांध के पास पर्यटन के लिए बहुत ही अच्छी जगह हैं। यह जगह बहुत ही लोकप्रिय हैं। मुलशी बांध हरियाली, बहते पानी और अच्छे मौसम के वजह से बहुत लोकप्रिय हैं। मुलशी झील में आप बोटींग का भी मजा ले सकते हैं। इस जगह पर आपको विदेशी प्रवासी पक्षी भी देखने को मिल सकते हैं। आप इन पक्षीयों के साथ फोटो भी खिच सकते हैं। मुलशी झील महाराष्ट्र में पुणे जिले के मुलशी तालुके में स्थित हैं। पुणे से मुलशी झील लगभग 40 किमी के दुरी पर स्थित है। पुणे से आप मुलशी झील तक एक घंटे में पहुंच सकते हैं।

  • खडकवासला बांध –

खडकवासला बांध मुथा नदी पर स्थित हैं। यह बांध पुणे से 21 किलोमीटर के दुरी पर स्थित है। यह जगह बहुत ही लोकप्रिय हैं। स्थानीय लोगों को यह जगह बहुत पसंद हैं। मानसून का मौसम इस जगह पर घुमने जाने के लिए बहुत ही अच्छा हैं। इस जगह पर बहुत हरियाली और हवा होती हैं। इस बांध से निचे पानी गिरते हुए देखना बहुत ही अच्छा लगता हैं। इस जगह पर प्रवेश करने के लिए कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं हैं। इस बांध पर आप सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जा सकते हैं। इस जगह से सुर्योदय और सुर्यास्त देखना भी बहुत अच्छा लगता हैं।

  • राजगढ़ किला –

राजगढ़ किला यह पुणे में घुमने के लिए बहुत ही लोकप्रिय जगह हैं। दुर दुर से लोग इस किले पर घुमने के लिए आते हैं। इस जगह पर आप ट्रेकिंग का आनंद ले सकते हैं। राजगढ़ किले पर आप सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जा सकते हैं। राजगढ़ किले पर जाने के लिए आपको कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ता। राजगढ किले के आसपास शनिवार वाडा, विसापुर किला, भुलेश्वर मंदिर, दर्शन संग्रहालय, राजीव गांधी जुलाॅजिकल पार्क यह जगह घुमने के लिए बहुत ही अच्छी हैं। मानसून और सर्दी का मौसम राजगढ़ किले पर घुमने के लिए जाने के लिए अच्छा हैं।

  • लाल महल –

पुणे में स्थित लाल महल भी बहुत लोकप्रिय है। यह पुणे के मध्य में स्थित हैं। यह जगह पर्यटकों को बहुत अच्छी लगती हैं। लाल महल को 1643 में बनवाया गया था। इस महल को शहाजीराजे महाराज द्वारा अपने पत्नी और पुत्र छत्रपती शिवाजी महाराज के लिए बनवाया गया था। लाल महल प्रसिद्ध स्मारकों में से एक स्मारक हैं।छत्रपती शिवाजी महाराज ने अपने जीवन का बहुत समय इस महल में बिताया था।

  • पेशवा उद्यान चिड़ियाघर –

पेशवा उद्यान चिड़ियाघर यह भी बहुत लोकप्रिय जगह हैं। यह जगह हरियाली से भरी हुई है। इस चिड़ियाघर में अलग अलग प्रकार‌ के पशु पक्षी हैं। इस उद्यान में बच्चों के लिए खेलने के लिए भी जगह हैं। इस उद्यान में 17 वे शताब्दी का भगवान गणेश जी का मंदिर भी हैं। इस उद्यान में टाॅय ट्रेन हैं वह भी लोगों को बहुत पसंद आती हैं। इस ट्रेन को फुलरानी इस नाम से भी जाना जाता हैं। वसंत ऋतु में इस उद्यान में बहुत फुल खिलते हैं। इस उद्यान में प्रवेश शुल्क वयस्कों के लिए 2 रुपए और छोटे बच्चों के लिए 1 रुपए हैं।

मुलशी बांध तक कैसे पहुंचे –

मुलशी बांध पर घुमने जाने के लिए आपको सबसे पहले पुणे पहुंचना होगा। आप हवाई मार्ग, रेल्वे से या बस से पुणे पहुंच सकते हैं। पुणे से मुलशी बांध 40 किमी के दुरी पर स्थित हैं। आप पुणे से मुलशी बांध तक बस से या टेक्सी से जा सकते हैं।

FAQ –

मुलशी बांध कहां स्थित हैं ?

मुलशी बांध महाराष्ट्र राज्य में पुणे जिले के मुलशी तालुका में स्थित हैं।

मुलशी बांध की लंबाई और उंचाई कितनी हैं ?

मुलशी बांध 48.8 मी उंचा हैं और इस बांध की लंबाई 1533.38 मी हैं।

किस नदी के तट पर मुलशी बांध स्थित हैं‌ ?

पुणे जिले के मुलशी तालुका में मुला नदी के तट पर यह बांध स्थित हैं।

मुलशी झील तक कैसे पहुंचे ?

पुणे से मुलशी बांध 40 किमी के दुरी पर स्थित हैं। आप पुणे से मुलशी बांध तक बस से या टेक्सी से जा सकते हैं।

मुलशी बांध के आसपास घुमने के लिए कौन कौनसी जगह हैं ?

मुलशी बांध के आसपास मुलशी झील, ताम्हिनी घाट, तेमघर बांध, कैलासगढ किला, अंधारबन ट्रेल पाॅइंट यह जगह घुमने के लिए हैं।

इस पोस्ट में हमने आपको मुलशी बांध के बारे में जानकारी दी है। हमारी पोस्ट शेयर जरुर किजिए। धन्यवाद !

Leave a Comment