प्रियंका गांधी वाड्रा का जीवन परिचय Priyanka Gandhi Vadra Biography in Hindi

Priyanka Gandhi Vadra Biography in Hindi भारत के प्रसिद्ध गांधी – नेहरु परिवार के बारे में तो सब जानते होंगे. यह परिवार सक्रिय रूप से भारतीय राजनीति  से संबंध रखता है. प्रियंका गांधी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन हैं. वे वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी है.  गांधी परिवार की यह बेटी अब अपने परिवार के समान ही देश की सेवा के लिए राजनीति का हिस्सा बनने जा रही हैं ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि इनकी शिक्षा, इनका बचपन और इनके विचार किस तरह के हैं.

Priyanka Gandhi Vadra Biography in Hindi

प्रियंका गांधी वाड्रा का जीवन परिचय Priyanka Gandhi Vadra Biography in Hindi

जन्म एवं परिचय (Birth and Introduction)-

प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी, 1972 को नई दिल्ली में हुआ. उनके पिता राजीव गांधी, नेहरू-गांधी के वंशज थे और देश के प्रधानमंत्री थे. यह अपने परिवार की एकलौती बेटी हैं. जब यह महज 19 वर्ष की थी तब इनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मृत्यु हो गई थी . उनके एक बड़े भाई राहुल गांधी हैं, जो संसद सदस्य हैं और कांग्रेस पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष हैं.

प्रियंका की शिक्षा –

प्रियंका की शिक्षा भारत (नई दिल्ली) में ही सम्पन्न हुई . इनकी प्रारम्भिक शिक्षा माडर्न स्कूल, कॉन्वेंट ऑफ़ जीसस एण्ड मैरी से पूरी हुई . भारत से ही इन्होने मानो विज्ञान विषय में अपना ग्रेजूएशन पूरा किया . उन्होंने 2010 में साइकोलॉजी विषय में स्नातक और फिर बौद्ध अध्ययन में एम.ए किया.

राजनीतिक जीवन-

प्रियंका गांधी राजनीतिक परिवार से संबंध रखने के बावजूद भी राजनीति में दिलचस्पी नहीं रखती थी. प्रियंका अपने लिए सीट हासिल करने से ज्यादा लोगों की सेवा करने में विश्वास रखती हैं. प्रियंका गांधी अपने परिवार के कारण ही जानी जाती हैं इस तरह इनका परिवार महान दिग्गजों से भरा पड़ा हैं. महज 16 साल की उम्र में ही अपना पहला सार्वजनिक भाषण दिया था, इसके बाद वे अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ पार्टी के सम्मेलनों, अभियानों, और रैलियों में हिस्सा लेती रहती थी. हालाँकि कांग्रेस पार्टी में उनके द्वारा दिए गये योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता हैं. जहाँ भी जाती है, लाखों की भीड़ इकट्ठा करती हैं.

सन 2003 – 04 के चुनाव से पहले प्रियंका गांधी जी की माँ कांग्रेस की अध्यक्ष बनी और उन्होंने इस पद पर कार्य करते हुए सन 2004 के चुनाव में जीत हासिल की. 2004 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत के बाद, प्रियंका पार्टी में  आगे बढ़ती गई. सन 2007 के उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों में जब राहुल गांधी अपने राज्यव्यापी अभियान में व्यस्त थे, तब प्रियंका ने अमेठी, रायबरेली क्षेत्र की दस सीटों के लिए अपना ध्यान केन्द्रित किया.

आम चुनाव 2009 और 2014 में, प्रियंका गांधी ने अमेठी और रायबरेली के निर्वाचन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर प्रचार किया. 23 जनवरी, 2019 को, प्रियंका गांधी ने औपचारिक रूप से राजनीति में प्रवेश किया और उन्हें उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग का प्रभार दिया गया.

व्यक्तिगत जीवन-

जब प्रियंका अपनी शुरुआती किशोरावस्था में थीं तब उनकी दोस्ती रॉबर्ट वाड्रा के साथ हुई. रोबर्ट की बहन मिशेल एवं प्रियंका एक ही कक्षा में थीं. दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती गई. रॉबर्ट ने राहुल गांधी अच्छे दोस्त भी हैं.रोबर्ट ने प्रियंका के भाई राहुल गांधी से साथ भी दोस्ती की. फिर कुछ साल बाद रोबर्ट ने प्रियंका को शादी के लिए प्रस्ताव दिया. यह दोनों ने 18 फरवरी 1997 को एक पारंपरिक हिंदू समारोह में विवाह के बंधन में बंध गए.

प्रियंका की कमाई, संपत्ति-

कुछ वेबसाइट की माने तो प्रियंका गाँधी के पास करीब  450 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं.  जबकि सालाना कमाई 33 करोड़ रुपये  है. यह राजीव गांधी फाउंडेशन की ट्रस्टी के रूप में भी काम करती हैं. इनके पति जाने माने बिज़नस मेन भी हैं.

यह भी जरुर पढ़े –

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच क्या संबंध है?

भाई-बहन

क्या प्रियंका गांधी राहुल गांधी की सगी बहन है?

वह भारत के पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी की बेटी, राहुल गांधी की बहन और फ़िरोज़ और इंदिरा गांधी की पोती हैं, जो उन्हें राजनीतिक रूप से प्रमुख नेहरू-गांधी परिवार का सदस्य बनाती हैं। वह राजीव गांधी फाउंडेशन की ट्रस्टी भी हैं। 

प्रियंका गांधी के कितने बच्चे हैं?

प्रियंका अपनी 13 महीने की बेटी मालती की मां हैं। निक और प्रियंका ने साल 2018 में शादी की थी

प्रियंका गांधी वाड्रा की उम्र क्या है?

51

Leave a Comment