हमारा संविधान पर निबंध Best Essay On Constitution In Hindi

Essay On Constitution In Hindi भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। यह दिन (26 नवम्बर) भारत के संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया है जबकि 26 जनवरी का दिन भारत में गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है।

हमारा संविधान पर निबंध Essay On Constitution In aHindi

नागरिकों के अधिकार और कर्तव्य हमारे संविधान में निहित हैं। अब प्रश्न है, संविधान क्या है? प्रत्येक देश का एक संविधान होता है। यह संविधान उस देश का कानून होता है।इसलिए उसे उस देश का आधारभूत कानून कहा जाता है।

यहां यह जान लेना जरूश्री है कि सरकार के तीन अंग होते हैं। पहला अंग ‘व्यवस्थापिका’ है। इसका काम कानून बनाना है। दूसरा अंग ‘कार्यपालिका’ है। यह कानून की बात न मानने वालों के लिए दंड का निर्धारण करता है।

‘व्यवस्थापिका’ का एक नाम और है, इसे ‘विधायिका’ भी कहते हैं। सरकार के अंगों में इसका सबसे अधिक महत्व है। इसका मुख्य कार्य है-कानून बनाना। अच्छे कानून पर ही संपूर्ण सरकार की सफलता निर्भर करती है। यदि कानून जनहित में नहीं है तो? तो साफ है कि ‘कार्यपालिका’ और ‘न्यायपालिका’ अपने काम ठीक ढंग से नहीं कर सकती। इस प्रकार सरकार पूरी तरह से अपंग ‘विकलांग’ हो सकती है।

‘कार्यपालिका’ सरकार का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह व्यवस्थापिका द्वारा बनाए हुए कानूनों को लागू करती है। फिर इन कानूनों के आधार पर ही सरकार के कार्य-कलाप चलते हैं। इसके अंतर्गत सरकार के वे सब अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं, जो व्यवस्थापिका और न्यायपालिका के सदस्य नहीं होते। इससे स्पष्ट हो जाता है कि भारत में ‘राष्ट्रपति’ से लेकर ‘चपरासी’ तक सब कार्यपालिका के सदस्य है। आम लोगों को इसके बारे में पार्यप्त ज्ञान नहीं है। इस कारण वे इसका एक सीमित अर्थ लगाते हैं।

न्यायपालिका का लोकतंत्र में विशेष महत्व है। यह सभी जानते हैं कि लोकतंत्र के आधार ‘स्वतंत्रता’ और ‘समानता’ के सिद्धांत हैं। फिर इन दोनों सिद्धांतों की रक्षा की बात उठती है। इसके लिए न्याय-व्यवस्था अपने कानूनों को लेकर हर समय तैयार रहती है। यही कारण है कि न्यायपालिका की कार्य-प्रणाली पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है।

इस प्रकार हम जानते हैं कि हमारे संविधान में लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए सब प्रकार से नियम-कानूनों की व्यवस्था की गई है।

यह भी जरुर पढ़े :-


संविधान में क्या लिखा है?

अधिकतर देशों में ‘संविधान’ एक लिखित दस्तावेज़ के रूप में होता है जिसमें राज्य के बारे में कई प्रावधान होते हैं। यह प्रावधान बताते हैं कि राज्य का गठन कैसे होगा और वह किन सिद्धांतों का पालन करेगा।


संविधान कब लागू हुआ और किसने किया?

य‍ह संसदीय प्रणाली की सरकार वाला एक स्‍वतंत्र प्रभुसत्ता सम्‍पन्‍न समाजवादी लोकतंत्रात्‍मक गणराज्‍य है। यह गणराज्‍य भारत के संविधान के अनुसार शासित है जिसे संविधान सभा द्वारा 26 नवम्‍बर 1949 को ग्रहण किया गया तथा जो 26 जनवरी 1950 को प्रवृत्त हुआ।

भारत के संविधान का पिता कौन है?

डॉ भीमराव आंबेडकर

सबसे बड़ा संविधान कौन सा देश का है?

अमेरिका के संविधान को मौजूदा संवैधानिक शासन व्यवस्था की नींव माना जाता है। लेकिन बड़ी बात ये है कि आज भारत में दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है.

Leave a Comment